• img-fluid

    कश्मीर में ठंड हुई तेज, रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज; पहलगाम बना सबसे ठंडा इलाका

  • December 06, 2023

    श्रीनगर। घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


    इतना ही नहीं, पहलगाम मंगलवार की रात घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस था।

    दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि 10 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

    Share:

    गैर-हस्ताक्षरकर्ता या तीसरे पक्ष को भी किसी मध्यस्थता कार्यवाही में पक्षकार के रूप में शामिल किया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट

    Wed Dec 6 , 2023
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को कहा कि गैर-हस्ताक्षरकर्ता या तीसरे पक्ष (Non-Signatories or Third Parties) को भी किसी मध्यस्थता कार्यवाही में (In any Arbitration Proceedings) पक्षकार के रूप में (As Parties) शामिल किया जा सकता है (Can also be Impleaded) । सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved