भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल-जबलपुर में चलेगी कोल्ड वेव

  • प्रदेश में फिर से एक्टिव हो रहा है नया सिस्टम

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज ठंड का दौर आ गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। कई जगहों पर फसल, पेड़-पौधों पर ओस जम गई। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन रह सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, उमरिया, जबलपुर समेत सात जिलों में कोल्ड वेव चलने और उज्जैन-रतलाम सबसे ठंडे होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से यहां बर्फीली हवा आ रही है। अगले 24 घंटे में उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल, राजगढ़ और रतलाम जिलों में शीतलहर चलेगी। उज्जैन और रतलाम में कोल्ड-डे रहने का अनुमान है। कोल्ड-डे की वजह से दिन-रात का तापमान आसपास ही रहता है।



नया सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65 डिग्री देशांतर के सहारे मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। साथ ही, प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। 2 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इसका मध्यप्रदेश में असर नहीं रहेगा। यह दो फरवरी से एक्टिव हो गया।

भोपाल में धूप ने दिलाई ठंड से राहत
भोपाल में सुबह 5:30 बजे से कुछ देर के लिए 16 किमी की रफ्तार से हवा चली। दिन का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इजाफे के बावजूद ठंडक के कारण यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। राजधानी में ठंड भले ही बढ़ गई हो, लेकिन दिन में धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रही। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद आसमान बिल्कुल साफ होने से अच्छी धूप भी निकली। इस दौरान विजिबिलिटी 6000 मीटर पहुंच गई थी। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा भी हुआ।

Share:

Next Post

गौशालाएं शुरू कराने कांगे्रस लगाएगी गांधी चौपाल

Sat Feb 4 , 2023
भोपाल। प्रदेश भर में गौशालाओं में फैली अनियमितताएं और बंद पड़ी गौशालाओं को चालू कराने के लिए कांगे्रस गांधी चौपाल लगाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की अब तो भाजपा के बड़े-बड़े नेता ना केवल गौमाता को मधुशाला में बांधने लगे हैं, बल्कि भाजपा के पुत्र संस्थान […]