भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गौशालाएं शुरू कराने कांगे्रस लगाएगी गांधी चौपाल

भोपाल। प्रदेश भर में गौशालाओं में फैली अनियमितताएं और बंद पड़ी गौशालाओं को चालू कराने के लिए कांगे्रस गांधी चौपाल लगाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की अब तो भाजपा के बड़े-बड़े नेता ना केवल गौमाता को मधुशाला में बांधने लगे हैं, बल्कि भाजपा के पुत्र संस्थान इस बात का उद्घोष करने लगे हैं कि गौमांस खाने वाले लोगों को भी हिंदू धर्म में वापसी कर स्वीकार किया जाएगा। राजनीतिक लक्ष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी गोवंश के नाम पर मॉब लिंचिंग का समर्थन भी करती है और गौमांस खाने वालों को हिंदू समाज में शामिल करने की वकालत करती है। गुप्ता ने मांग की है की कमलनाथ सरकार ने जिन 1087 गौशालाओं का निर्माण कराया है सरकार उन्हें गोवंश आश्रय के लिए तत्काल खोले अन्यथा इन बंद गोशालाओं के सामने गांधीचौपाल चौपाल लगाकर जनता को भाजपा के दुरंगे चरित्र से अवगत कराया जायेगा।


प्रदेश मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने कहा की गौशाला से गौमाता क्यों गायब हैं, कहां ले जाई जाती है गौमाताएं, बताये सरकार। मध्य प्रदेश मीडिया विभाग के प्रवक्ता अवनीश भार्गव का कहना है कि भाजपा के लिए गोशाला का गोरख धंधा बन गया है, जिसमें भाजपा सरकार के नेताओं का राजनीतिक संरक्षण है।

Share:

Next Post

विकास यात्रा सरकारी, इसलिए भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat Feb 4 , 2023
मुख्यमंत्री कल भिंड से करेंगे शुरूआत, 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी यात्रा भोपाल। प्रदेश में 5 फरवरी से सरकार की विकास यात्रा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले से इसकी शुरूआत करेंगे। यात्रा 21 दिन यानी 5 से 25 फरवरी तक लेगी। यात्रा सरकारी है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से भाजपा […]