देश

एमपी में चुनाव आते ही बदले सियासत के रंग, 84 महादेव की गुप्त यात्रा पर निकली साधना सिंह

नई दिल्‍ली (New Dehli) । मध्य प्रदेश (MP) में जैसे जैसे चुनावी (Electoral) तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे सियासत (politics) के अलग अलग रंग (Colour) नजर आ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh) इन दिनों 84 महादेव (Mahadev) की गुप्त यात्रा पर हैं।

उज्जैन को धार्मिक नगरी कहा जाता है। दुनिया भर में एक उज्जैन है जहां 84 महादेव हैं। उज्जैन में भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए 84 महादेव की गुप्त यात्रा करते हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी इन दिनों 84 महादेव की गुप्त यात्रा पर हैं। साधना सिंह उज्जैन स्थित 84 महादेव के अलग अलग मंदिरों में जा रही हैं और विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर रही हैं। साधना सिंह के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यात्रा को विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह इस कठिन यात्रा को एक साधारण शिवभक्त की तरह पूरा कर रही हैं। बीते तीन दिनों से वह महाकाल वन में विराजित अति-चमत्कारी 84 महादेव की यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ कर रही हैं। इसके पीछे मनोकामना यह है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनके पति शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा विजयी हो और सूबे में एकबार फिर शिव-राज आए। मान्यता है कि 84 महादेव की यात्रा चार धाम यात्रा के बराबर होती है।

इसके पहले साधना सिंह ने साल 2022 में पचमढ़ी स्थित चोडगढ़ महादेव मंदिर की 1365 सीढ़ियां चढ़कर भगवान शिव को त्रिशूल चढ़ाने पहुंची थीं। उन्हें बताया गया था कि इस मंदिर में त्रिशूल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। उस समय शिवराज ने उनको रोका भी था लेकिन वह नहीं मानी थीं। ऐसे में जब कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। साधना सिंह 84 महादेव की यात्रा गुप्त रूप से कर रही हैं। उधर शिवराज सिंह चौहान लगातार चुनावी दौरे पर हैं। शिवराज जनता के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे हैं।

Share:

Next Post

दरभंगा AIIMS पर मांडविया का जवाब, लेटर दिखाकर बताया हमारी नीयत साफ है

Sun Aug 13 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। बिहार के दरभंगा में एम्स (AIIMS in Darbhanga) बनाया जाना है लेकिन जमीन को लेकर मामला फंसा है। दरभंगा एम्स  (AIIMS in Darbhanga) पर जारी सियासत के बीच पीएम मोदी (PM Modi) पर लगाए गए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के आरोपों पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने […]