आचंलिक

30 को निकलेगी रंगारंग गेर..कौशिक महाराज होंगे शामिल

नागदा। 30 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन निकलने वाली रंगारंग गेर का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। प्रशासन भी गेर के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ कर रहा हैं। इस रंगारंग गेर में जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य व आचार्य कौशिकजी की महाराज भी शामिल हो रहे हैं।



सुबह 10 बजे गेर उपज मंडी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: मंडी पहुँचेगी। हर साल किराना व्यापारी संघ की अगुवाई में गेर निकाली जाती है। इस साल गेर में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सर्व समाज के बैनर तेल गेर का संचालन किया जाएगा। 29 मार्च को वाहन रैली के साथ गेर का आह्वान करते हुए समस्त शहरवासियों से गेर में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। बुधवार शाम एसडीएम एस.एन. सोनी, सीएसपी बृजेशकुमार श्रीवास्तव ने अधीनस्थों के साथ गेर मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका, बिजली कंपनी के मातहतों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए।

Share:

Next Post

नल जल योजना के लिए खोदी सड़क बिना मरम्मत के छोड़ी

Thu Mar 28 , 2024
खुदाई से निकले गिट्टी, पत्थर बिखरे हैं सड़क पर-गाँव की कई गलियों का है यह हाल खेड़ाखजूरिया। पिछले दिनों नल जल योजना के लिए गाँव की कई गलियों की सीसी रोड खोदी गई थी जिन्हें ठेकेदार ने रिपेयर किए बिना ही छोड़ दिया है। खुदी सड़क पर गिट्टी व पत्थरों के कारण लोगों का आना […]