देश

कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद बेटे का निधन

मुंबई। अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम (Rajiv Nigam) पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। हाल ही में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और अब उनके छोटे बेटे देवराज का भी निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद राजीव निगम ने दी है। राजीव के बेटे ने (Rajiv Nigam Son Passes Away) उनके जन्मदिन के मौके पर अंतिम सांस ली। एक्टर के मुताबिक, उनके केक काटने से पहले ही उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

राजीव निगम के बेटे की अचानक हुई मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है। राजीव निगम ने खुद बेटे के निधन की जानकारी सबको दी है। उन्होंने एक पोस्ट में बेटे के जाने पर दुख जाहिर करते हुए लिखा- ‘ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।’

राजीव के बेटे ने लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट (मुंबई) स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। ‘हर शाख पर उल्लू बैठा है’ के एक्टर ने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है। राजीव के बेटे देवराज को खराब तबीयत के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह करीब 2 साल से वेंटिलेटर पर थे। इस बात की जानकारी एक्टर ने साल 2018 में दी थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।

 

Share:

Next Post

आज उत्तराखंड का स्‍थापना दिवस, PM MODI ने दी राज्यवासियों को बधाई

Mon Nov 9 , 2020
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे। उत्तराखण्ड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसकी स्थापना […]