img-fluid

10 साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹838 से बढ़कर ₹2810 पहुंचे, अक्टूबर में कई बार बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता

October 05, 2026

नई दिल्ली ।कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में पिछले एक दशक (decade)के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 2016 के सितंबर में दिल्ली (Delhi) में 19 किलो (19 Kg), वाले कमर्शियल सिलेंडर(Commercial cylinder) की कीमत ₹838 थी। अक्टूबर 2026 में यही सिलेंडर बढ़कर ₹2810 पर पहुंच गया। यानी इस अवधि में कीमत में काफी वृद्धि हुई है। अक्टूबर 2026 की शुरुआत में ही दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये से 71.50 रुपये तक बढ़ाए गए।

कमर्शियल LPG की कीमतों के इस बदलाव को समझने के लिए 2014 से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी है। 2014 में सितंबर के दौरान दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹1503 का था। 1 अक्टूबर को कीमत में ₹30.50 की कमी की गई और यह ₹1472.50 पर आ गया। 2015 में भी अक्टूबर के दौरान कीमत में कमी देखी गई। सितंबर में सिलेंडर ₹1005.50 का था, जबकि अक्टूबर में ₹42.50 की कटौती के बाद इसकी कीमत ₹963 रह गई।

इसके बाद 2016 से 2021 के बीच अक्टूबर के महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने को मिला। सितंबर 2016 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹838 थी, लेकिन अक्टूबर में यह ₹57 बढ़कर ₹895 हो गई। इसके बाद कीमत में लगातार बदलाव होते रहे और अक्टूबर 2021 तक 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम बढ़कर ₹1736.50 हो चुका था। इस दौरान अक्टूबर में कीमतों में हुई बढ़ोतरी कमर्शियल LPG के दामों में आए बड़े बदलाव का हिस्सा रही।

अक्टूबर 2022 में सितंबर के ₹1885 के मुकाबले कीमत ₹25.50 कम हुई और सिलेंडर ₹1859.50 का हो गया। इसके बाद 2023 में सितंबर की ₹1522.50 कीमत से अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर ₹209 महंगा होकर ₹1731.50 पर पहुंच गया। 2024 में भी अक्टूबर के दौरान ₹48.50 की बढ़ोतरी दर्ज हुई और कीमत सितंबर के ₹1691.50 से बढ़कर ₹1740 हो गई। 2025 में सितंबर की ₹1580 कीमत के मुकाबले अक्टूबर में सिलेंडर ₹15.50 महंगा होकर ₹1595.50 पर पहुंचा, हालांकि सालाना आधार पर यह कीमत कम रही।


  • कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों का भी महत्व है। LPG की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के लिए अरब गल्फ बेंचमार्क को महत्वपूर्ण माना जाता है। कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बदलाव का असर भारत की लागत पर पड़ता है। 2018 में कीमत तय करने की व्यवस्था के बारे में बताया गया था कि अंतरराष्ट्रीय LPG रेट को बेंचमार्क के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके आधार पर तेल विपणन कंपनियां पिछले महीने के औसत बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा की दर को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव करती थीं। इस तरह कमर्शियल LPG के दाम समय के साथ अंतरराष्ट्रीय कीमतों और मुद्रा विनिमय दर से जुड़े कारकों के आधार पर बदलते रहे हैं।

    Share:

  • OTT Releases: रिपोर्टिंग लाइव, आवारापन 2 और एनिमल्स समेत कई फिल्में और सीरीज इस सप्ताह दर्शकों के लिए होंगी उपलब्ध

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली ।अक्तूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत ओटीटी दर्शकों(Ott) के लिए कई नई फिल्मों और सीरीज के साथ होने जा रही है। इस सप्ताह अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की सामग्री डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform Content)पर उपलब्ध होगी। इनमें परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live), तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मंदादि (Mandadi), […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved