बड़ी खबर

नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे

मुंबई। पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है…जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं।


बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में झुलस रहे हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा में फिलहाल नियंत्रण में लग रहे हैं। नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है। दुकानें खुली हुई हैं। हर वार्ड में एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही एक शांति मार्च का भी आयोजन किया है। नालंदा में हिंसा मामले में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share:

Next Post

बेलेश्वर मंदिर जमींदोज, 4 जगह बड़ी कार्रवाई

Mon Apr 3 , 2023
कुएं और बावडिय़ों पर टूट पड़ा प्रशासन… हत्यारी बावड़ी के दोनों मंदिर तोड़े, मूर्तियां शिफ्ट की पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर निगम ने शुरू की बावड़ी से कब्जे हटाने की बड़ी कार्रवाई, मंदिर तोड़े जाने के दौरान सभी का प्रवेश बंद कर दिया पहली कार्रवाई – हादसा स्थल, दूसरी कार्रवाई – ढक्कनवाला कुआं, तीसरी कार्रवाई […]