बड़ी खबर

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का भरोसा, 20 सीट का रखा लक्ष्य

नई दिल्‍ली (New Delhi) । कर्नाटक (karnataka) विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस (Congress) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व ने एकजुट होकर प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने की हिदायत दी है। कर्नाटक में कांग्रेस ने कम से कम 20 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal), पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala), मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (CM Siddaramaiah) और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) सहित कई नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि हम साथ मिलकर 6.5 करोड़ कन्नड़वासियों के लिए प्रगति और कल्याण का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम अपनी पांच गारंटी को पूरा करने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं, सभी कार्यान्वयन के अंतिम चरण में हैं।


उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक जनादेश, एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी लाता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता 2024 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पर अपना विश्वास जताएगी। कर्नाटक हमारे शासन और विकास पर भरोसा करता है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी।

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें
कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। जनता दल (सेक्युलर) को एक सीट हासिल हुई थी। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि 2024 के चुनाव में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जाए। वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 9 और जद(एस) को दो सीट मिली थी।

एक नेता और एक मंत्री हर संसदीय सीट का प्रभारी होगा
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि यह निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन का एक वरिष्ठ नेता और एक मंत्री हर एक संसदीय सीट का प्रभारी होगा और अगले 6 से 7 महीने, जब तक संसद का चुनाव संपूर्ण नहीं हो जाता, पार्टी के संगठन की पूरी तैयारी की जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुखमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी कम से कम 20 लोकसभा सीट जीतेगी। हालांकि, हमारी कोशिश होगी कि 28 की 28 सीट जीतें, परंतु कम से कम 20 सीट कांग्रेस पार्टी अवश्य जीतेगी।

Share:

Next Post

US के संसद भवन में शूटर घुसने की जानकारी निकली फर्जी, तलाशी के बाद पुलिश ने किया खंडन

Thu Aug 3 , 2023
नई दिलली (New Dehli)। वॉशिंगटन (washington) मेट्रोपॉलिटन पुलिस (police) विभाग के प्रवक्ता ह्यू कैरव ने कहा कि एक संदिग्ध शूटर (shooter) के संबंध में कॉल (Call) आई थी। ऐसा लगता है कि यह एक गलत कॉल थी। तलाशी (search) अभियान (Campaign) में कोई शूटर नहीं मिला। अमेरिका के संसद भवन परिसर में एक शूटर घुसने […]