
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने पंजाब में जहरीली शराब से हुई 100 लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही कांग्रेस सरकार से मांग की है कि अवैध शराब के काले धंधे को जल्द बंद करायें।
मायावती ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया कि पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है, जो अति-दुःखद व पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना। पंजाब की कांग्रेसी सरकार को वहां राज्य में तुरन्त अवैध शराब के काले धंधे को बन्द कराना चाहिए, वरना और भी लोगों की मौत हो सकती है, बीएसपी की यह सलाह है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved