img-fluid

कांग्रेस ने पार्टी के संयुक्त सचिव को भेजा नोटिस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है आरोप

February 06, 2026

डेस्क। असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि संयुक्त सचिव पंकज सैकिया ने उनके बारे में मीडिया में कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की। उन्होंने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


  • पार्टी की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने गुरुवार को जारी नोटिस में सैकिया से 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए नोटिस में कहा गया है, “असम पीसीसी के माननीय अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में आया है कि आपने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से संबंधित मामलों पर मीडिया में अनुचित टिप्पणी की है।”

    उन्होंने नोटिस में आगे कहा “निर्देशानुसार, आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि पार्टी अनुशासन के उपरोक्त उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। आपसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जाता है।”

    Share:

  • कवि प्रदीप : शब्दों से राष्ट्रभावना जगाने वाले अमर गीतकार

    Fri Feb 6 , 2026
    – शरद जोशी, रतलाम भारतीय फिल्म संगीत और हिंदी काव्य जगत में कवि प्रदीप का नाम अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है। वे उन विरले रचनाकारों में से थे, जिनके शब्द केवल गीत नहीं बने, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की आवाज़ बने। 6 फ़रवरी 1915 को मध्यप्रदेश के उज्जैन ज़िले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved