img-fluid

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक गुरुग्राम के पिज्जा रेस्टोरेंट पहुंचे की युवाओं से बातचीत

September 26, 2025

नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद (MP) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट स्थित एक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट (pizza restaurant) में अचानक पहुंचे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह सरप्राइज विज़िट थी और इसकी जानकारी पार्टी के केवल कुछ ही नेताओं को ही थी.

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता मनीष खटाना ने बताया कि राहुल गांधी करीब 45 मिनट रेस्टोरेंट में रुके और वहां मौजूद स्टाफ से भी बातचीत की. उसके बाद वे दिल्ली लौट गए.


  • इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरा हरियाणा विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है और इसकी जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की लापरवाही है.

    दूसरी बार सरप्राइज विज़िट
    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता में बने रहने के लिए वोट चोरी का सहारा ले रही है. यह राहुल गांधी का गैलेरिया मार्केट का दूसरा सरप्राइज विज़िट बताया जा रहा है. चार साल पहले भी वे यहां एक कैफ़े में अचानक पहुंचे थे.

    Share:

  • US : व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख मुनीर ने की मुलाकात

    Fri Sep 26 , 2025
    वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (PM Shahbaz Sharif) की व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई. इस दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ (Army Chief) फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) भी शहबाज शरीफ के साथ मौजूद थे. यह बैठक गुरुवार शाम व्हाइट हाउस में हुई, जहां शरीफ को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved