img-fluid

सुप्रिया श्रीनेत का केन्‍द्रीय बजट पर तंज, बोलीं- लग रहा था अमेरिकी राष्ट्रपति बजट पढ़ने आएंगे

February 02, 2026

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से पेश किए गए बजट (Budget) पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Congress leader Supriya Shrinate) ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी और राहत महसूस हो रही है कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। मेरे मन में एक शक था क्योंकि सभी पॉलिसी फैसले, सभी आर्थिक नीतियां – हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे नहीं खरीदेंगे, किस कीमत पर – यह सब डोनाल्ड ट्रंप तय कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके लोग खुद हमारा बजट पढ़ने आएंगे। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।’

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अपनी 1.5 घंटे की स्पीच में वित्त मंत्री ने रुपये का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने FDI के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा, जो नेगेटिव हो गया है। मार्केट ने बजट को नकार दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके सवाल किया कि इस बजट में रोजगार सृजन के लिए, मैनुफैक्चरिंग के लिए और किसानों के लिए क्या है? असल में तो इस बजट के सारे के सारे आंकड़े कटौती कर कर के हासिल किए गए हैं। यह कटौती का बजट है और बजट के आँकड़े खुद आर्थिक मंदी का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।


  • सुप्रिया श्रीनेत ने कटौतियों का किया जिक्र
    कांग्रेस नेता की पोस्ट में कहा गया, ‘शुरुआत इस चालू वित्तीय वर्ष के आंकड़ों से करते हैं। राजस्व प्राप्तियां 78,086 करोड़ रुपये कम, नेट टैक्स प्रपत्ति 1,62,748 करोड़ रुपये कम, कुल खर्च में 1,00,503 करोड़ रुपयें की कटौती, पूंजीगत खर्च में 1,44,376 करोड़ की कटौती, स्वास्थ्य में 3,686 करोड़ कटौती, शिक्षा में 6,701 करोड़ की कटौती, कृषि क्षेत्र में 6,985 करोड़ की कटौती, ग्रामीण विकास में 53,067 करोड़ की कटौती, शहरी विकास में ₹39,573 करोड़ की कटौती, प्रधानमंत्री आवास योजना में 3,200 करोड़ की कटौती, जल जीवन मिशन में 50,000 करोड़ की कटौती और SC, ST, OBC योजनाओं के बजट में भारी कटौती हुई है।’

    Share:

  • Bihar: केन्द्रीय बजट में बड़ी सौगात... पटना में गंगा तट पर 300 करोड़ की लागत से बनेगा शिप रिपेयर सेंटर

    Mon Feb 2 , 2026
    पटना। पटना (Patna) में गंगा नदी (River Ganges) के किनारे दीघा क्षेत्र (Digha area) में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक जहाज मरम्मत केंद्र (Ship Repair Center) स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय बजट (Union Budget) में इसकी घोषणा के बाद इसका मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए दीघा में कुर्जी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved