बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा

भोपाल (Bhopal)। कांग्रेस का मतलब (Congress means) है करप्शन ( corruption), कमीशन (commission) और डिवीजन (division)। भाई भतीजावाद (Nepotism), परिवारवाद (familyism) इनकी पहचान है। हमारी संस्कृति समाजसेवा, समाज के सशक्तीकरण और रिपोर्ट कॉर्ड की है, जो कहेंगे वो करेंगे और जो कहा है, वो किया है। कांग्रेसियों के भाषण सुनिए, उनमें से वोट बैंक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। हमें कांग्रेस की यह संस्कृति जनता को बताना है। भाजपा की सरकारें (BJP governments) देश और प्रदेश को लगातार आगे बढ़ा रही हैं, यह जनता को समझाना है और पार्टी को यशस्वी बनाना है। हर बूथ का अध्यक्ष आज यह संकल्प लें कि मेरे बूथ पर सिर्फ जीत ही होगी।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने रविवार को भोपाल प्रवास के दौरान नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।


ऑफिस नहीं, संस्कार केंद्र होगा नया कार्यालय भवन
नड्डा ने बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन के भूमिपूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी पार्टी कार्यालय आए थे और उन्होंने यह पूछा था कि कितने जिलों में पार्टी के अपने कार्यालय भवन है? हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में हमारे अपने कार्यालय भवन होंगे। उस संकल्प का ही परिणाम है कि आज देश के 290 जिलों में पार्टी के कार्यालय भवन बन चुके हैं। 115 कार्यालयों का काम चालू है। 123 कार्यालयों के लिए जमीन ले ली गई है और काम चालू होने वाला है। इसी कड़ी में आज पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन हुआ है, जो वर्ल्ड क्लास और आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। उसमें चार बैठक कक्ष होंगे और 1005 की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इस सबके बावजूद हमारा कार्यालय भवन ऑफिस नहीं होगा, बल्कि वो एक संस्कार केंद्र होगा, जहां आकर कार्यकर्ता अपने नेताओं से सीखते हैं, पढ़ते हैं और पार्टी के लिए जीवन को खपा देने का संकल्प लेते हैं।

लोगों का उत्साह कह रहा, एक बार फिर भाजपा
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमने उत्तर पूर्वी राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में सरकारें बनाई। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोबारा से सरकार बनाई। चुनाव परिणाम के बाद हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि यह एक त्रिवेणी का प्रभाव है। त्रिवेणी का वो मंत्र है- सरकार का काम, संगठन व सरकार की संस्कृति तथा कार्यकर्ताओं का समर्पित सेवा भाव। मध्यप्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ता और सरकार पूरे सेवा भाव के साथ काम कर रहे हैं। विचारों की यही त्रिवेणी मुझे मध्यप्रदेश में भी दिखाई देती है। कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह आने वाले समय के लिए यह संदेश दे रहा है कि एक बार फिर भाजपा सरकार।

मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमें तर्कों, मुद्दों और विषयों को लेकर जनता के बीच जाना है और उन्हें यह बात समझाना है। आज भारत स्मार्टफोन के उपयोग में नं.एक है। ग्लोबल फाइनेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नं.एक है। कांग्रेस ने जिस डिजिटाइजेशन का विरोध किया था, आज उसी के रास्ते पर चलकर देश का यूपीआई दुनिया में सबसे आगे है। इस्पात के उत्पादन में हम नं.दो हैं। ऑटो इंडस्ट्री में जापान को पीछे छोड़कर हम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सुस्त पड़ रही है, हमारे प्रधानमंत्री जी ने सही समय पर कठोर निर्णय लिये और आज हम ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

मोदी जी जो चिंतन करते हैं, शिवराज जी उसे जमीन पर उतारते हैं
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी विकास की, गरीब कल्याण की दिशा में जो चिंतन करते हैं, जो योजनाएं लाते हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी उन्हें साकार करते हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रवासी दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिससे इंदौर और मध्यप्रदेश दुनिया के नक्शे पर आ गए हैं। प्रदेश में रेलवे की 33 परियोजनाएं चल रही हैं और 5872 कि.मी. रेल लाइन का काम चल रहा है। इस पर 84460 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रानी कमलापति स्टेशन का उन्नयन किया गया है और अमृत भारत योजना में 80 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। बजट एलोकेशन में म.प्र. देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 25 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों की तस्वीर बदल देंगे। सड़क निर्माण के काम 27000 करोड़ की लागत से किए जा रहे हैं। प्रदेश में 15 लाख करोड़ का निवेश आया है और 1.24 लाख नौकरियां दी जाएंगी। देश के जीडीपी में प्रदेश का योगदान 4.8 प्रतिशत हो गया है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगा है। इन बातों को जनता के बीच रखना हमारी जिम्मेदारी है।

कमलनाथ नहीं चाहते थे गरीबों, किसानों, महिलाओं का कल्याण हो
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना में 37 लाख मकान बनवाते हैं, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए थे। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लंबे समय तक लागू नहीं होने दिया। किसान सम्मान निधि योजना के नाम नहीं दिये। हमारी सरकार उज्जवला योजना लाई, स्वच्छता अभियान शुरू किया, गरीब कल्याण अन्न योजना लाई। जिससे देश में अति गरीबी की दर एक प्रतिशत से भी नीचे चली गई है। लेकिन कमलनाथ ने हमारी जनहित की सारी योजनाएं रोक दीं, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि प्रदेश के गरीब, किसान और महिलाएं आगे बढ़ें।

अहंकार में डूबे हैं कांग्रेस के नेता
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता अहंकार में डूबे हैं और उनमें समझदारी बहुत कम हो गई है। अभी कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह 1906 और 1919 में महात्मा गांधी जी ने भी किया था, लेकिन उनका वो सत्याग्रह भारत के सम्मान, उसकी अस्मिता और भारतीयों के राज को लेकर था। कांग्रेस किसलिए सत्याग्रह कर रही है? सिर्फ अपने नेताओं के अहंकार को बचाने के लिए? वो हर परंपरा को तोड़ देते हैं, एक पिछड़े समाज को गाली देते हैं, अदालत के कहने पर भी माफी नहीं मांगते और जब सजा हो जाती है तो सत्याग्रह करते हैं। अरे, देश के संविधान, कानून, अदालत किसी से तो डरो। याद रखना, ये देश किसी को माफ नहीं करेगा। श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेसियों की यह करतूत जनता को बताएं और अपने नेताओं के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाकर भाजपा को यशस्वी बनाएं।

हम सौभाग्यशाली हैं कि मोदी जी के युग में पैदा हुएः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उस युग में पैदा हुए जब मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। आज का भारत इस बात का उदाहरण है कि किसी देश का कायाकल्प कैसे हो सकता है। कांग्रेस के जमाने में छोटे-छोटे देश हमें आंखें दिखाते थे और भारत घोटालों के देश के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान के लोग भी कह रहे हैं कि हमें मोदी जी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए लड़ाई रोक दी जाती है और तुर्की में जब भूकंप आता है, सबसे पहले भारतीय डॉक्टर और सहायता सामग्री वहां पहुंच जाती है।

कमलनाथ ने बंद की योजनाएं, बना दिया घोटाला प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया था, भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया था। उस सरकार ने जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। जल जीवन मिशन लागू नहीं होने दिया। कन्या विवाह योजना की राशि 51 हजार करने की बात कही, एक पैसा नहीं दिया। संबल योजना बंद कर दी, बच्चों से लेपटॉप छीन लिए। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया। किसानों से कर्ज माफी का झूठा वादा करके उन पर ब्याज का बोझ चढ़ा दिया, अब उस बोझ को भी हमारी सरकार उतार रही है।

लगातार हो रहे विकास और गरीब कल्याण के काम
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। पहले 7.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जिसे बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया है। हमने लाडली लक्ष्मी के बाद अब लाडली बहना योजना लांच की है, जो परिवारों की हालत बदल देगी। अपने स्कूल में जो बेटी पहले नंबर पर आएगी, हमारी सरकार उसे ई स्कूटी देगी। हमने नई युवा नीति लांच की है, जिसमें काम सीखने के लिए युवाओं को एक साल तक 8000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। हमारी सरकार माफियाओं का सफाया कर रही है। दुराचारियों को फांसी दी जा रही है और 01 अप्रैल से सारे अहाते बंद कर दिये जाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ के योद्धा हैं। वो प्रदेश सरकार की योजनाओं को ठीक से समझ लें और लोगों को उनका लाभ दिलवाएं, क्योंकि ये सेवा का काम है।

अबकी बार 200 पार के नारे को यथार्थ में बदलेंगेः विष्णुदत्त शर्मा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों सभी 64100 बूथों को डिजिटल बनाकर पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों के गठन का काम चल रहा है और सारे कार्यकर्ता इस काम में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकारें गरीब कल्याण के काम में जुटी हैं। ऐसे में मैं प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने यह अबकी बार, 200 पार के नारे को साकार करने का संकल्प लिया है। हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के संकल्प को पूरा करेंगे और 2023 तथा 2024 में जीत का इतिहास बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनाव में पार्टी ने 53 प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे और 182 में से 156 सीटें जीती थीं। उस समय हमारे प्रधानमंत्री जी ने जीत का श्रेय बूथों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को दिया था। बूथ अध्यक्ष और बूथ के कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और उन्हीं के परिश्रम से हम मध्यप्रदेश में भी जीत का परचम फहराएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुरहानपुरः चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीन मासूमों की मौत

Mon Mar 27 , 2023
– महिला और 7 साल की बच्ची तैरकर बाहर आ गई बुरहानपुर (Burhanpur)। जिले के खकनार थाना (Khaknar Police Station) क्षेत्र में रविवार शाम को एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद (Woman jumps into well with four children) गई। इसमें से तीन छोटे बच्चों की पानी में डूबने से मौत (Three […]