उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

केडी गेट से इमली तिराहा तक चौड़ीकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

उज्जैन। केडी गेट से इमली तिराहा तक चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा यहाँ के रहवासियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते कल सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ पार्षद सपना सांखला एवं अशोक भाटी की मौजूदगी में किया गया। ललित बम ने बताया कि कांग्रेस चौड़ीकरण के विरोध में नहीं है, विकास कार्य होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार को आम लोगों की आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं को भी समझना चाहिए। अशोक भाटी ने बताया कि केडी गेट से इमली तिराहा तक करीब 500 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं और किसी को भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में भी गोपाल मंदिर से केडी गेट के रहवासियों को मुआवजा दिया गया है तो इन लोगों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।



साथ ही 15 से 20 दिन बाद मानसून आ जाएगा और बारिश शुरू हो जाएगी, ऐसे चौड़ीकरण का कार्य बारिश बाद किए जाने की मांग भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की जा रही है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है, जिसका हम लगातार विरोध कर रहे और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज इसी क्रम में प्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने और सद्बुद्धि देने के लिए नयापुरा क्षेत्र में यज्ञ किया गया है। इस दौरान पार्षद सपना सांखला, अभय मेहता, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र पाटनी, जितेंद्र डागेर, राहुल गेहलोत, दीपक मारोठिया, दिलीप जैन, राकेश गिरजे, जाकिर मेव, जुबेर मेव, राजा ठाकुर, पार्षद प्रेमलता रामी, भरत शंकर जोशी, यश पटेल, गीता यादव, संजय बरेया, ललित बम मौजूद थे।

Share:

Next Post

अग्रिबाण एक्सक्लूसिव... राजा विक्रमादित्य ने एक महाकाल मंदिर का निर्माण सुंदरसी में भी कराया था

Mon Jun 5 , 2023
शिलालेख में 2 हजार वर्ष पूर्व निर्माण कराए जाने का उल्लेख-मंदिर छोटा है लेकिन हूबहू बना है महाकाल की तरह उज्जैन। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकाल का सिर्फ एक ही मंदिर है और वो भी उज्जैन में लेकिन भगवान महाकाल के मंदिर की तरह ही हूबहू दिखने वाला एक और […]