देश राजनीति

बंटवारा पॉलिटिक्स न करें कांग्रेस के युवराज : नंदकिशोर यादव

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ अपने स्वार्थ के लिए देश को उत्तर-दक्षिण में न बांटे। भले ही भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो, लेकिन पूरा देश एक है।


पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि उत्तर और दक्षिण के लोगों की सोच और समझदारी में फर्क करने वाले कांग्रेस के युवराज क्या भूल गए कि उत्तर के लोगों ने ही उन्हें सियासत में खड़ा किया है। उनके पूर्वजों को उत्तर के लोगों ने ही राजनीतिक पहचान दी। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के युवराज कृतध्नता के पर्याय बन गये हैं। ऐसे लोगों के लिए ही कहा गया है कि ये जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।

यादव ने कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ की बातें उत्तर भारत के लोग भी सुन रहे हैं। वे लौटकर जब आएंगे, तो यहां के लोग सबक सिखाएंगे। उनकी बंटवारा पॉलिटिक्स नहीं चलनेवाली क्योंकि देश की जनता कांग्रेस के चाल और चरित्र से भलीभांति अवगत है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

उप्र : पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस आज निकालेगी पदयात्रा

Thu Feb 25 , 2021
लखनऊ। तीन नये कृषि कानूनों, महंगाई, पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर पार्टी आज गुरुवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पार्टी प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ने पेट्रोल एवं डीजल सहित रसाई गैस […]