देश मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस के बागी, कमलनाथ के साथी पूर्व मंत्री सक्सेना को अमित शाह के रथ से उतारा

छिंदवाड़ा। कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने हाल ही में भाजपा (BJP) में शामिल हुए सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) की तस्वीर जारी की थी, जिसमें पचौरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की मौजूदगी में मंच के पीछे एक कोने में खड़ा दिखाया था।

छिंदवाड़ा (Chhindwara) से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कमलनाथ (Kamalnath) के बेहद करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना (Deepak Saxena) नजर आ रहे हैं। वे गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान उनके रथ पर सवार थे। वहीं शाह का सुरक्षा गार्ड उन्हें नीचे उतरने का कह रहा है। सक्सेना ने जब रथ से उतरने से इनकार कर किया तो उन्हें हाथ पकडक़र नीचे उतारा गया। रथ पर शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।


कांग्रेस ने कसा तंज… इसी सम्मान के लिए गए थे भाजपा में
सुरेश पचौरी के बाद दीपक सक्सेना के हुए अपमान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि क्या ऐसे सम्मान के लिए कांग्रेस के नेता भाजपा में सामिल हुए थे कि उन्हें हाथ पकडक़र रथ से नीचे उतारा जाए। कांग्रेस ने कहा कि दीपक सक्सेना और पचौरी जैसे नेताओं को कांग्रेस में सम्मान मिलता था। वे मंच पर अग्रिम पंक्ति में बैठते थे। सक्सेना लगातार कई वर्षों तक कमलनाथ के साथ मंच साझा करते रहे और उनका सम्मान होता रहा। भाजपा में उनकी दुर्दशा हो रही है।

Share:

Next Post

'20 साल में कांग्रेस के युवा नेता की लॉन्चिंग नहीं हो पाई', राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज

Thu Apr 18 , 2024
पथानामथिट्टा। भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के पास अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं है। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। […]