देश मध्‍यप्रदेश

MP Election: कांग्रेस ने शाजापुर जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने शाजापुर (Shajapur) जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी (Yogendra Singh Bunty) को पद से हटा दिया है। उन पर चुनाव (Election) में पार्टी के खिलाफ काम (working against the party) करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही अपने नेताओं पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ काम करने पर शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटा दिया है।

साथ ही उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। इसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। योगेंद्र सिंह बंटी पर पार्टी के खिलाफ काम करने और अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल कराने का आरोप है। इस संबंध में कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने योगेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।

Share:

Next Post

दिल्ली-एनसीआर से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, सीधे खून में जा सकते हैं कण

Mon Nov 20 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) की फिजा में जितनी जहरीली हवा (poisonous air) के कण घूम रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक कण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मौजूद हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो अगर ऐसी ही परिस्थितियां लगातार बनी रहीं, तो तटीय इलाकों के शहरों में […]