img-fluid

कांग्रेस का आज सीईसी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी पार्टी

October 08, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) आज देशव्यापी (nationwide) प्रदर्शन (protest)  करने जा रही है। विपक्षी पार्टी ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ (‘Black Day’) घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है।

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को आठ अक्तूबर को प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।


  • कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से व्यापक प्रदर्शन की अपील की
    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी संदेश में 8 अक्तूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए सभी संबंधित इकाइयों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

    उधर, बंगलूरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है।

    उधर, बंगलूरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है।

    वहीं, अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा कि आठ अक्तूबर को एक पीपल्स ट्रिब्यूनल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कर्नाटक से एसआईआर के पीड़ित शामिल होंगे।

    Share:

  • झारखंड : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के अस्पताल में निधन, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जताया शोक

    Thu Oct 8 , 2026
    रांची. झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की माता रूपी सोरेन (Rupi Soren) का निधन हो गया है. वो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और रांची के एक निजी अस्पताल (hospital) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं. 20 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद 80 साल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved