भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विकास यात्रा सरकारी, इसलिए भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

  • मुख्यमंत्री कल भिंड से करेंगे शुरूआत, 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी यात्रा

भोपाल। प्रदेश में 5 फरवरी से सरकार की विकास यात्रा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले से इसकी शुरूआत करेंगे। यात्रा 21 दिन यानी 5 से 25 फरवरी तक लेगी। यात्रा सरकारी है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से भाजपा पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे, इसलिए पार्टी ने विधायक, सांसद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। यात्रा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी। जहां भाजपा के विधायक नहीं है। वहां जनपद एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जो भाजपा के हैं, उन्हें यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।



सरकार की विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने भी पूरी तैयार कर ली है। यात्रा में केंद्रीय मंत्री, संासद, विधायक, निगम-मंडल, बोर्ड, प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ पंचायत सदस्यों को भी शामिल किया गया है। भाजपा मुख्यालय ने विकास यात्रा को लेकर पूरी जमावट कर ली है। विधानसभावार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जो विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा को लीड करेंगे। हालांकि सरकारी स्तर पर जिलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर पूरे जिले की यात्राओं को लीड करेंगे।

मुख्यमंत्री रोज होंगे यात्रा में शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि वे दिनभर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा में शामिल नहीं होंगे। वे अलग-अलग जिलों में जाकर यात्रा में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एक दिन में दो या तीन जिलों में जाकर विकास यात्राओं में शामिल होंगे। इस दौरान वे सभाएं भी लेंगे। मुख्यमंत्री उन विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, जहां भाजपा विधायक
नहीं है।

Share:

Next Post

केंद्रीय बजट ने दिखाई विकास की आस... चुनावी वर्ष में मप्र का बजट होगा खास

Sat Feb 4 , 2023
भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन में केंद्र सरकार को जो बजट पेश किया है उसमें सभी वर्गों को साधने के साथ ही विकास पर फोकस किया गया है। केंद्रीय बजट से यह संकेत मिल गया है कि चुनावी वर्ष में मप्र का बजट भी खास होगा। चुनावी वर्ष होने के कारण इसमें सभी वर्गों […]