img-fluid

कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने संगठन से कहा, कार्यकर्ता को ही टिकट मिले, नेताओं की पत्नियों और रिश्तेदारों को नही

May 27, 2022

वर्षों से कांग्रेस में काम रहीं महिलाएं बड़े नेताओं से मिलकर रखेंगी अपनी बात, टिकट दिया तो विरोध
इन्दौर।  इंदौर में 42 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित (reserved) होने के बाद कांग्रेस (Congress) की महिला नेत्रियों (women leaders) ने संगठन (organizations)  से मांग की है कि ऐनवक्त पर किसी भी बड़े नेता या पदाधिकारी की पत्नी और रिश्तेदारों को टिकट नहीं दिया जाए, नहीं तो महिला कांग्रेस उसका विरोध करेगी और काम नहीं करेगी। महिला कांग्रेस का कहना है कि जो महिलाएं शुरू से पार्टी का काम कर रही हैं, उन्हें ही टिकट दिया जाए।


कल ही महिला कांग्रेस (Mahila Congress) की नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें क्षेत्रीय गुटों का संतुलन भी देखा गया है। इनमें शहर कांग्रेस (Congress)  अध्यक्ष जया तिवारी और ग्रामीण का अध्यक्ष रीता डागरे को बनाया गया है, जबकि अर्चना जायसवाल द्वारा बनाई गई अध्यक्ष साधना भंडारी को बाहर का रास्ता दिखा गया है तो पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी को भी जिला कांगे्रस (Congress)  का अध्यक्ष न बनाकर प्रदेश में भेज दिया है। वैसे गुड्डू की बेटी सांवेर विधानसभा में सक्रिय हैं और 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रही हैं। कल अचानक बदले महिला कांग्रेस के समीकरण के बाद कुछ महिला नेत्रियों ने संगठन के नेताओं से कहा है कि वे महिला वार्ड में महिलाओं को ही टिकट दें, ताकि वे महिलाएं आगे आ सकें, जो पार्टी से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शशि यादव, अंजू टांक, किरण जिरेती, अर्चना जीनवाल, सारा जायसवाल, शशि हाड़ा, अर्चना राठौर, प्रतिमा अंचन ने कल एक बैठक की और मांग की कि कांग्रेस की चयन समिति जो प्रत्येक वार्ड से एक नाम देंगी, वहां से महिला नेत्रियों (women leaders) के नाम दिए जाए। यह बात प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी कह चुके हैं कि किसी रिश्तेदार को टिकट नहीं मिलेगा। लगातार पार्टी में सक्रिय रहने वाली महिलाओं को ही टिकट मिलना चाहिए। कमलनाथ की इस घोषणा के बाद महिला नेत्रियों में भी जोश है। हालांकि कुछ महिला नेत्रियों (women leaders) ने चेतावनी भी दी है कि ऐनवक्त पर किसी नेता की पत्नी, बहन, बहू या अन्य रिश्तेदार को टिकट नहीं देना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो उस क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगी। महिलाएं जल्द ही इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष से भी मुलाकात करने वाली हैं।

 

Share:

  • 1400 करोड़ खर्च होंगे इकोनॉमिक कॉरिडोर को विकसित करने पर

    Fri May 27 , 2022
    75 मीटर चौड़ी सुपर कॉरिडोर जैसी आठ लेन की 19 किलोमीटर लम्बी सड़क होगी निर्मित, ढाई हजार एकड़ निजी जमीन का करेंगे अधिग्रहण इंदौर। शासन ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी दे दी और आज-कल में इसका नोटिफिकेशन भी हो जाएगा। इसके पश्चात 30 दिन का समय जमीन मालिकों की दावे-आपत्तियों के लिए रहेगा। 19.6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved