भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम

  • कमलनाथ ने चलाया ट्रैक्टर, सड़क पर बैठै दिग्विजय

भोपाल। कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में किसानों द्वारा किये जा रहें आंदोलन के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रदेश भर में जिला एवं ब्लाक स्तर पर 500 से अधिक स्थानों पर चक्काजाम कर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले के चौरई में ट्रैक्टर चलाकर आंदेालन में भाग लिया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाडा जिले के चैरई में ट्रेक्टर चलाकर किसान आन्दोलन एवं ट्रेक्टर रैली में शामिल हुए। वहीं प्रदेश भर में जगह-जगह विभिन्न जिलों में पूर्व मंत्रियों एवं कांगे्रस विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदेश भर में आयोजित प्रदर्शनों में किसानों के साथ जिला, ब्लाक कांगे्रस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

20 को किसान महापंचायत
शेखर ने बताया कि आगामी 20 जनवरी को मुरैना में आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदेश के किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और मोदी सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करेंगे।

किसान विरोधी हैं तीनों कानून
कमलनाथ ने चैरई में आयोजित प्रदर्शन में किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किये जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता है तथा इन तीन कृषि कानूनों को लागू करने से किसानों की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। आज देश का अन्नदाता किसान परेशान है, लगभग दो महीने होने जा रहे हैं, किसान अपना काम-धंधा छोड़कर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है और दर्जनों किसान इस आंदोलन में अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार तानाशाह रवैया अपनाये हुए हैं। केंद्र सरकार को शीघ्र ही बिना शर्त तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों के हित में निर्णय लेना चाहिए। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, कांगे्रस किसानों के साथ खड़ी रहेगी। चैरई में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में सांसद नकुल नाथ सहित हजारों किसान, कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

भारत में आज से टीकाकरण की शुरुआत, पाकिस्तान ने अभी तक ऑर्डर भी नहीं दिए

Sat Jan 16 , 2021
इस्लामाबाद। भारत में आज दो-दो वैक्सीन के साथ कोरोना टीकाकरण अभियान की शरुआत होने जा रही है। वहीं, पाकिस्तान में अभी तक टीके खरीदने को निर्यात के लिए अंतिम ऑर्डर दिए हैं और न ही किसी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से सप्लाई को लेकर कोई बात की गई है। बात-बात पर भारत को चुनौती देने […]