
पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) को डिरेल (Derail) करने की साजिश की गई। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अज्ञात लोगों ने रेल की पटरी (Railway Track) पर लोहे का गेट (Iron Gate) रखा था। ऐसे में पुणे से नागपुर जा रही ट्रेन के पहिए में यह गेट फंस गया। पहिए में गेट फंसने से ट्रेन झटके खाकर रुक गई। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। रेलवे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
हादसा शनिवार रात हुआ, जब एसी कोच के पहिए में लोहे का गेट फंसने से ट्रेन रुक गई। ऐसे में यात्रियों को काफी देर तक जंलग के बीच खड़ी ट्रेन में इंतजार करना पड़ा। रेल कमर्चारियों ने पास के स्टेशन से गैस मंगाकर दरवाजे को काटा। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved