
मुंबई। मीरा रोड स्थित एक सोसायटी में मुस्लिम युवक मोहसिन द्वारा बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए लाए गए बकरे को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मुंबई की जीटी नार्थ सोसायटी में एक मुस्लिम परिवार बकरे को कुर्बानी के लिए लेकर आया था। सोसायटी के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी और भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हिंदू संगठनों को बुला लिया तो नारेबाजी होने लगी। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोग भी जमा हो गए और मामला संघर्ष तक जा पहुंचा। सोसायटी समिति ने कहा कि यहां कुर्बानी नहीं दी जा सकती। वहीं बकरा लाने वाले युवक ने कहा कि वह सोसायटी में कुर्बानी नहीं करेंगे, लेकिन बकरा लाने से कोई नहीं रोक सकता। इस पर जमकर विवाद हुआ और बजरंग दल के लोग नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved