विदेश

South Africa में महिलाओं के एक से ज्यादा पति रखने के प्रस्ताव पर विवाद

केप टाउन। दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) में सरकार के प्रस्ताव को लेकर इस समय काफी विववाद चल रहा है। इस प्रस्ताव में महिलाओं की एक समय में एक से ज़्यादा शादी को क़ानूनी रूप देने की तैयारी की जा रही है, किन्‍तु इस प्रस्ताव को लेकर दक्षिण अफ़्रीका के रूढ़िवादी तबके में विरोध शुरू हो गया है। कई प्रस्तावों वाले ‘ग्रीन पेपर’ को देश के गृह विभाग ने तैयार किया है। इसमें महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव के बारे में कहा गया है कि यह विवाह को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास करता है। लेकिन, यह सबसे ज्यादा विवादित साबित हुआ है।



वहीं अफ्रीकी सरकार ने इस ग्रीन पेपर को लेकर 30 जून तक टिप्पणियां मांगी हैं। बता दें कि इसे अप्रैल में तैयार किया गया था और सुझावों के लिए इसे मई में प्रस्तुत किया गया था। सरकारी दस्तावेज में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका में विवाह को नियंत्रित करने वाला कानून देश के संविधान के प्रावधानों पर आधारित नहीं है। इसमें आगे कहा गया है कि कानून में कुछ विरासत संबंधी समस्याएं हैं।

दस्तावेज के मुताबिक विवाह नीति का उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले सभी लोगों के विवाह के नियमन के लिए आधार नीति की स्थापना करना है। सरकार ने इसे लेकर कहा कि ग्रीन पेपर को व्यापक शोध और परामर्श के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें धार्मिक और पारंपरिक नेताओं के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ भी परामर्श किया गया है। यह प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी।  इसमें आगे कहा गया है कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इसे  प्रस्ताव को कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए। लेकिन विपक्ष इस पर उग्र है। वहीं रियलिटी टीवी स्टार मूसा मसेलेकु ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

Share:

Next Post

आरडीसी के टोल प्लॉजा पर अधिमान्य पत्रकारों को छूट

Tue Jun 29 , 2021
भोपाल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के टोल प्लॉजा पर जनसम्पर्क विभाग से अधिमान्य पत्रकारों को छूट की प्रक्रिया जारी है। प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम शशांक मिश्रा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत आने वाले […]