
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 312 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 3245 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 2888 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 15764 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 438 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो चुकी है।
आज 230 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 10949 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है । साथ ही आज 4 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है । जिससे आज तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6262 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved