मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि कोरोना के संकट काल में भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री बंगले से बाहर नहीं निकल रहे हंै। इससे राज्य में सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए कारगर निर्णय नहीं ले पा रही है।
चंद्रकांत पाटील ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना की वजह से पूरी जनता परेशान हैं। राज्य में सवा लाख से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं । इस समय मुख्यमंत्री को मातोश्री बंगले से बाहर निकलकर लोगों को राहत देना आवश्यक है। पाटील ने कहा कि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पूरे राज्य का दौरा कर आम जनता को तसल्ली दे रहे हैं,जबकि मुख्यमंत्री मातोश्री बंगले में अपने आपको बंद कर रखा है।
पाटील ने बताया कि मातोश्री बंगले पर गए आगंतुकों से भी मुख्यमंत्री नहीं मिलते हैं। लेकिन पिछले 6 माह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार तीन बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री को आम जनता की परवाह ही नहीं है। सारा कामकाज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर छोड़ दिया है। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री को मातोश्री से बाहर निकलकर आम जनता को कोरोना से बचाने के लिए कारगर उपाययोजना करना आवश्यक है। (एजेन्सी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved