
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती ने उप्र में पांव पसार रहे कोरोना महामारी को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह जुगाड़ से नहीं, बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है। इसके लिए राज्य और केन्द्र दोनों सरकारों को विशेष सचेत रहते हुए मरीजों को आवश्यक व्यवस्था देने की जरूरत है।
बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया कि ‘आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह गंभीर चिन्ता की बात है। राज्य व केन्द्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सचेत होने की जरूरत है। यह जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है।’ (एजेंसी, हि.स.)

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved