बड़ी खबर

कोरोना अपडेटः दुनियाभर 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.48 लाख संक्रमित

  • कुल 80 लाख एक्टिव केस, 2.76 करोड़ ठीक हुए
  • विश्व में अब तक 3 करोड़़ 67 लाख लोग प्रभािवत
  • अब तक 10 लाख 66 हजार लोगों की मौत
  • 2 करोड़ 76 लाख लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया के 214 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन दुनिया में पहली बार एक दिन में 3.48 लाख कोरोना मामले सामने आए और 6424 मरीजों की जान चली गई। इससे पहले 7 अक्टूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 3.42 लाख मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में भारत और अमेरिका के बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, रूस और कोलंबिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर आता है।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 3 करोड़ 67 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 10 लाख 66 हजार (2.90%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 76 लाख (75%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 80 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोरोना से सबसे प्रभावित देश
भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अब तक 78 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 54 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

12 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस
दुनिया के 12 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें फ्रांस और यूके भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में 5.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 50 फीसदी है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Share:

Next Post

सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, जानिए क्या है वजह

Fri Oct 9 , 2020
मुंबई। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सना खान ने गुरुवार को बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक मेसेज में अपने मजहब को आधार बनाकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। सना से पहले कश्मीर से आने वाली ऐक्ट्रेस जायरा वसीम ऐसी ही वजह देकर बॉलीवुड का अपना सफर खत्म […]