बड़ी खबर

Corona update: 9 देशों में 40 हजार से ज्यादा मौत, अब तक साढ़े पांच करोड़ लोग संक्रमित


नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच करोड़ के करीब पहुंच गई है। दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 4 लाख 90 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 6 हजार 613 लोगों की मौत हो गई। बीते दिन मैक्सिको में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद अमेरिका, इटली, ईरान, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हालात बेहद खराब हैं। वहां हर रोज एक लाख मामले सामने आ रहे हैं।

दुनिया में सवा 13 लाख कोरोना मरीजों की मौत
वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अब तक पांच करोड़ 48 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 13 लाख 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 करोड़ 81 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 करोड़ 53 लाख लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है, जिसमें से एक लाख लोगों की हालत गंभीर है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 35 हजार नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 88 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 14 हजार मामले दर्ज किए गए।

अमेरिका: केस- 11,363,464, मौत- 251,826
भारत: केस- 8,845,617, मौत- 130,109
ब्राजील: केस- 5,863,093, मौत- 165,811
फ्रांस: केस- 1,981,827, मौत- 44,548
रूस: केस- 1,925,825, मौत- 33,186
स्पेन: केस- 1,492,608, मौत- 40,769
यूके: केस- 1,369,318, मौत- 51,934
अर्जेंटीना: केस- 1,310,491, मौत- 35,436
कोलंबिया: केस- 1,198,746, मौत- 34,031
इटली: केस- 1,178,529, मौत- 45,229

दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली। वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा चौथा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

Share:

Next Post

Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जय सियाराम गाती पोती आराध्या का वीडियो शेयर किया

Mon Nov 16 , 2020
मुंबई। बच्चन परिवार के लिए साल 2011 की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं, जब उन्होंने परिवार में एक नई सदस्य का स्वागत किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज ही के दिन 16 नवंबर को आराध्या बच्चन के माता-पिता बने थे। खैर, समय कितनी तेजी से गुजर जाता है किसी […]