बड़ी खबर

कोरोना अपडेटः कल फिर आए 86 हजार से ऊपर मरीज, देश में कुल 63 लाख से ऊपर संक्रमित

देश में पिछले 24 घंटों में 1181 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले 63 लाख के पार पहुंच गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 86 हजार 821 मामले सामने आए हैं और 1181 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 63 लाख 15 हजार 585 हो गए हैं। महामारी की मार झेल रहे भारत के लिए सितंबर का महीना बेहद बुरा साबित हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 98 हजार 678 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 40 हजार 705 हो गई और 52 लाख 73 हजार 201 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।

भारत में सितंबर महीने में 41 फीसदी नए केस सामने आए। वहीं 34 फीसदी लोगों की मौत हो गई। इनमें से 33,255 लोगों की मौत (33.7 फीसदी) सितंबर महीने हुई है। अगस्त महीने में 28,859, जुलाई में 19,122 और जून में 11,988 और मई में 4267 लोगों ने कोविड की वजह से दम तोड़ा था।

सितंबर महीने में कोरोना वायरस के 26.24 लाख केस मिले हैं जो कुल केसों की संख्या का 41 फीसदी है। पिछले महीने अगस्त में कोरोना वायरस के 19.87 लाख केस मिले थे। भारत में अभी एक्टिव केसों की संख्या 9.47 लाख है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के बाद कर्नाटक ऐसा तीसरा राज्य हो गया है, जहां कोरोना वायरस के 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Share:

Next Post

राहुल गांधी किसान आन्‍दोलन को तेज करने जाएंगे पंजाब, कांग्रेस की नई योजना

Thu Oct 1 , 2020
नई दिल्ली । पंजाब में कृषि सुधार विधेयकों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन मिलेगा। कांग्रेस इन विधेयकों के खिलाफ पंजाब में ‘किसान यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा इस सप्ताह संगरूर से शुरू होगी और यह पंजाब एवं हरियाणा होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। […]