इंदौर। 6 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग (Forest Department) की टीम को उस समय सफलता मिल गई जब तेंदुए को जाल में घेरने के बाद उसे गन से बेहोश किया गया। 
सुबह 8 बजे से ही वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की मशक्कत कर रही थी, लेकिन तेंदुआ इधर से उधर तेजी से भाग रहा था।इस दौरान उसने 5 लोगों को घायल भी किया, जिसमें एक वन अधिकारी भी शामिल है।
इसके बाद तेंदुआ एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया था। उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत चलती रही। 4 घंटे तेंदुआ मकान के अंदर ही इधर-उधर भागता रहा। उसके बाद उसे वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर फंसाया और पकड़ लिया। तेंदुए को बेहोश करने के बाद अब उसे चिड़िया घर ले जाया जा रहा है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved