img-fluid

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने दिया 338 रनों का टारगेट, मिचेल-फिलिप्स ने जड़े शतक

January 18, 2026

इंदौर। अग्निबाण के लाइव ब्लॉग (Live Blog) में आपका स्वागत है। भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच आज तीसरा वनडे मैच (Third ODI match) खेला जा रहा है। यह मैच इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।

Live Update


  • न्यूजीलैंड ने 50 ओवर्स में बनाए 337 रन
    न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का स्कोर बनाया है। कीवी टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने 137 तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए।

    न्यूजीलैंड की टीम ने 47 ओवर्स में बनाए 304 रन
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 47 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का स्कोर बना लिया है। कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल 10 और जेकरी फोक्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट
    न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में अपना छठा विकेट 286 के स्कोर पर मिचेल हे के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर जैक फोक्स आए हैं।

    न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका
    भारतीय गेंदबाजों का कमबैक होता नजर आ रहा है। फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए हैं। मोहम्मद सिराज ने मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।

    न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
    भारत को आखिरकार चौथी सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के जड़े।

    लगातार दूसरे मैच में मिचेल का शतक
    लगातार दूसरे मैच में डेरिल मिचेल ने शतक जड़ा है। उन्होंने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह ग्लेन फिलिप्स के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 200 रन हो गया है।

    ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
    ग्लेन फिलिप्स ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है।

    न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
    न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने 29 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 152 रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच शानदार साझेदारी जारी है और दोनों चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़ चुके हैं।

    मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
    डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो गई है।

    मिचेल का पचासा
    डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी पनप रही है।

    मिचेल-फिलिप्स ने संभाला मोर्चा
    न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला है। न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन के पार पहुंच गया है।

    यंग आउट
    हर्षित राणा ने विल यंग को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। यंग और डेरिल मिचेल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन हर्षित ने इसे तोड़ा। यंग और मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। यंग 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

    यंग-मिचेल ने संभाला
    शुरुआती झटकों के बाद यंग और मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 47 रन है।

    गेंदबाजों ने बनाया दबाव
    भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बनाया है। न्यूजीलैंड के लिए फिलहाल डेरिल मिचेल के साथ विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं।

    भारत को दूसरी सफलता
    हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हर्षित ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर कॉनवे को आउट किया जो चार गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।

    न्यूजीलैंड को पहला झटका
    अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। निकोलस खाता खोले बिना आउट हुए।

    न्यूजीलैंड की पारी शुरू
    भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे के साथ हेनरी निकोलस पारी का आगाज करने उतरे हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    • भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
    • न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स।

    Share:

  • Chaos at Sangam Ghat on Mauni Amavasya, Shankaracharya Avimukteshwaranand refuses to bathe

    Sun Jan 18 , 2026
    Prayagraj: Shankaracharya Avimukteshwaranand has refused to bathe on Mauni Amavasya at the Prayagraj Magh Mela. He turned his palanquin back midway from the akhara (monastery). It is reported that when he was going from the akhara to the Sangam confluence in his palanquin, Uttar Pradesh government’s Home Secretary Mohit Gupta and his disciples got into […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved