• img-fluid

    क्रिकेटर से ठग बना मृणांक सिंह हुआ गिरफ्तार, ऋषभ पंत को लगाया था करोड़ों का चूना

  • December 28, 2023

    नई दिल्‍ली (New Dehli) । हरियाणा (Haryana)के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके क्रिकेटर मृणांक सिंह (Cricketer Mrinak Singh)को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी (Chanakyapuri)थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृणांक ने होटल ताज पैलेस से 5.53 लाख रुपये की ठगी की थी। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी महंगी घड़ी लेने के चक्कर में इसके शिकार बन गए थे और उनके साथ आरोपी मृणांक सिंह ने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।


    बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जालसाज मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने खुद को हरियाणा का क्रिकेट खिलाड़ी बताया था और पिछले कई सालों से लोगों से अच्छी खासी रकम ठग ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से 5,53,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। उस समय उसने बताया था कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वह जुलाई 2022 में करीब 7 दिन होटल में रुका और करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया था।

    आरोपी मृणांक सिंह कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होने का झांसा देकर पूरे भारत में कई लक्जरी होटल के मालिकों के साथ धोखाधड़ी की। इसमें भारत के क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। मृणांक ने ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों में दिलाने का लालच दिया था। मृणांक ने ऋषभ पंत के साथ 2020 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

    Share:

    J&K: घाटी में शीतलहर जारी, पहलगाम -4.6 डिग्री तापमान के साथ रहा सबसे ठंडा

    Thu Dec 28 , 2023
    जम्मू (Jammu)। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शीतलहर (Severe cold wave) जारी है। कल श्रीनगर (Srinagar) और जम्मू के मैदानी (Jammu plains) इलाके घना कोहरा (Dense fog blankets) छा रहा है। घाटी में हालात ज्यादा खराब हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री (Minimum temperature minus 4.6 degrees) रहा। यह कश्मीर घाटी में सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved