
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कल देर रात एयरपोर्ट रोड के पास खेत में जुआ खेल रहे बदमाशों की फ ड़ पर दबिश देकर करीब एक दर्जन जुआरियों को दबोच लिया। इतना ही नहीं पुलिस को उनके पास से 58 हजार रुपए नकद भी मिले। क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी राधेश्याम दांगी के मुताबिक रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी नगर इलाके में स्थित एयरपोर्ट रोड के पास खेत में कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से करीब एक दर्जन जुआरियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से करीब 58 हजार 600 रुपए नकदी और ताश पत्ते मिले। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अयूब खान, निसार खान, आमीन खान, मोइनुद्दीन, अरशद, मतीन खान, संतोष कुमार, जैद अली, इरशाद, नवेद, समीर खान और फैजल बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले हैं। पुलिस अब आरोपियों का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved