उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल लोक और मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़.. वाहनों की लंबी कतार लगी

उज्जैन। आज सुबह से महाकाल लोक तथा महाकाल मंदिर में आने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है और इस कारण मंदिर में कतार लगी है। वाहनों की आवाजाही भी खूब अधिक होने से महाकाल मंदिर चौराहे से लेकर पटनी बाजार तक जाम लगा हुआ है। आज शनिवार व कल रविवार का अवकाश होने से उज्जैन में तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंदिर के साथ ही महाकाल लोक में भी काफी भीड़ है। स्थिति यह है कि महाकाल चौराहे पर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के साथ ही मैजिक वालों की संख्या अधिक है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है।



महाकाल मंदिर में सुबह से ही भीड़ है और कतार में लगकर लोग दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा हरसिद्धि, कालभैरव व अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ आज सुबह से ही है। उल्लेखनीय है कि शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों तक महाकाल मंदिर में बहुत अधिक भीड़ रहती है, परंतु जब से महाकाल लोक बना है तब से ही हर दिन बाहर से आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।

Share:

Next Post

देर रात तक संपत्ति कर भरने का सिलसिला जारी, 38 करोड़ पर पहुँचा आंकड़ा

Sat Apr 1 , 2023
निगम के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी वसूली-अभी भी 50 प्रतिशत लोगों से ही वसूली हुई है-अब बकायेदारों पर कुर्की लाकर संपत्ति नीलाम करेगी नगर निगम उज्जैन। नगर निगम का संपत्ति कर का आंकड़ा इस बार 38 करोड़ पार हो गया है जो अब तक के नगर निगम के इतिहास में सबसे बड़ी […]