img-fluid

आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का तांडव: लैंडफॉल के बाद तबाही, 18 उड़ानें रद्द; अगले 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

November 03, 2026

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) में चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) से भारी नुकसान के कुछ दिन बाद ही एक और चक्रवात मुरासु (‘Murasu’ ) आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तड़के चक्रवात मुरासु के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह एक बजे के करीब शुरु हुई. इस दौरान आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है.

आंध्र प्रदेश में हवाएं 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. रात 1:30 बजे तक चक्रवात दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था. यह ओंगोल से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, कवाली से 60 किलोमीटर उत्तर पूर्व और बापटला से 70 किलोमीटर दक्षिण में था.


  • अगले 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
    IMD ने अगले 12 घंटों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं, मंगलवार सुबह तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका हैं. ये लहरें सामान्य से 1-1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं और तटीय इलाकों में जलभराव भी हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में देखने को मिल सकता है.

    पुडुचेरी-तमिलनाडु में भी भारी बारिश
    पुडुचेरी में चक्रवात मुरासु का असर दिखने लगा है. यहां आधी रात से ही लगातार बारिश हो रही है. तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है. वहीं, चक्रवात मुरासु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के चिराला इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़ गए.

    18 उड़ानें रद्द
    चक्रवात मुरासु के कारण 3 नवंबर 2026 को विजयवाड़ा (VGA) से जुड़ी 8 इंडिगो फ्लाइट सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. इससे पहले 10 उड़ानें रद्द की गई थी. अब तक कुल 18 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.

    यह चक्रवात पिछले सप्ताह के चक्रवात अर्नब से कमजोर है. हालांकि, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में यह असर डालने वाला है.

    Share:

  • अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन: समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया जहाज 'अज़िनी', 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने आज अरब सागर (Arabian Sea) में एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) पूरा किया है. मुंबई से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव ‘अज़िनी’ (Azini) के सभी 20 क्रू मेंबर्स (20 crew members) को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved