
नई दिल्ली। सऊदी अरब (Saudi Arabia) में संभावित हमलों (Attacks) के खतरे को देखते हुए अमेरिका (America) ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी (Security Warning) जारी की है। अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती विद्रोही पहले भी सऊदी अरब में हमले कर चुके हैं। इन हमलों में नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया गया था। इससे आम नागरिकों की जान गई थी और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
अमेरिका ने आशंका जताई है कि मौजूदा हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और संघर्ष अपने मौजूदा दायरे से बाहर फैल सकता है। इसे देखते हुए सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Saudi Arabia: Iranian-supported Houthis have engaged in hostilities against Saudi Arabia, including attacks on civilian airports and other critical infrastructure resulting in civilian casualties and severe travel disruptions. The hostilities have the potential to escalate… pic.twitter.com/smZ34NVdgu
— TravelGov (@TravelGov) November 2, 2026
एयरपोर्ट और हवाई क्षेत्र पर हमले का खतरा
अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी एडवायजरी में सऊदी अरब के एयरपोर्ट और हवाई क्षेत्र को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। चेतावनी के मुताबिक, संभावित हमलों के कारण एयरस्पेस बंद किया जा सकता है। उड़ानें रद्द होने या उनके संचालन में बदलाव की आशंका भी जताई गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका ने कहा है कि यदि उसके नागरिक सऊदी अरब के एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने का फैसला करते हैं, तो उन्हें बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।
एयरलाइन और एयरपोर्ट से लें उड़ानों की जानकारी
अमेरिकी प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइन और एयरपोर्ट से सीधे प्राप्त करें। सुरक्षा हालात के कारण उड़ानों के समय और संचालन में अचानक बदलाव हो सकता है। अमेरिका की यह चेतावनी सऊदी अरब में संभावित सुरक्षा खतरे और उसके चलते हवाई यात्रा पर पड़ने वाले असर को लेकर जारी की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved