img-fluid

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये प्लान

March 23, 2026

नई दिल्ली: ईरान और इजराइल के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. 22 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों देश एक दूसरे पर गोलाबारी कर रहे हैं. इस युद्ध के चलते लोगों को गैस सप्लाई में दिक्कत न हो. उनको समय पर LPG मिलती रहे. इसके लिए सरकारी गैस कंपनियां नया प्लान बना रही हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए कंपनियां सीमित स्टॉक को बचाने के लिए घरों में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडरों में केवल 10 किलोग्राम LPG सप्लाई करने पर विचार कर रही हैं. इसके सिलेंडर की पहुंच ज्यादा से ज्यादा घरों तक हो पाएगी.

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम का मकसद LPG बचाना है, साथ ही ज्यादा से ज्यादा घरों तक सप्लाई बनाए रखना है. कंपनियों के अनुमान के मुताबिक, एक औसत घर में 14.2 किलोग्राम का एक स्टैंडर्ड सिलेंडर 35-40 दिन चलता है. 10 किलोग्राम का रिफिल एक घर के लिए लगभग एक महीने तक चल सकता है, जिससे कमी के समय उपलब्ध मात्रा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा.


  • रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसे लागू किया जाता है, तो सिलेंडरों पर एक नया स्टिकर लगा होगा जो कम मात्रा को दिखाएगा और कीमतें भी उसी हिसाब से कम कर दी जाएंगी. बॉटलिंग प्लांटों को अपने वजन मापने वाले सिस्टम को फिर से सेट करना होगा और कुछ सरकारी मंजूरी की भी जरूरत पड़ सकती है. कंपनियों को चिंता है कि अचानक कमी से भ्रम, विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक विरोध हो सकता है. खासकर तब जब राज्यों के अहम चुनाव नजदीक आ रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले महीने सप्लाई की स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे विकल्प सीमित रह जाएंगे. LPG की उपलब्धता कम होती जा रही है.

    भारत की रोजाना की 93,500 टन LPG खपत में से घरों में 80,400 टन, यानी 86% की खपत होती है. मार्च के पहले पखवाड़े में कुल खपत में 17% की गिरावट आई, जिससे पता चलता है कि इसका असर कमर्शियल और औद्योगिक इस्तेमाल करने वालों से आगे भी पड़ा है. भारत अपनी LPG की जरूरत का 60% इंपोर्ट करता है और संघर्ष से पहले खाड़ी देशों से 90% सप्लाई आती थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए बंद रहता है, तो वह ईरान के पावर प्लांटों को तबाह कर देंगे.

    Share:

  • सरपंच और सचिव ने फर्जी बिल से डकारे लाखों

    Mon Mar 23 , 2026
    मझौली के ग्राम पंचायत दुहतरा में वित्तीय अनियमितताएं, कार्रवाई की मांग जबलपुर। जिले की मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम दुहतरा में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यहां के सरपंच अरविंद पटेल और सचिव अजीत रजक पर फर्जी बिलों के माध्यम से विकास कार्यों की राशि हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved