
भोपाल। ग्वालियर जिले के डबरा में सहारा इंडिया कंपनी के एक एजेंट भूपेन्द्र जैन ने आत्महत्या कर ली है। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सहारा इंडिया कंपनी पर निवेशकों के पैसा नहीं लौटाने के आरोप लगाए हैं। उसने टीआई के नाम एक पत्र छोड़ा है। जिसमें कहा है कि मेरा सहारा का भुगतान कराने की कृपा करें। सहारा का भुगतान करा घर बैंक और जो भी लेना बाकी है उसे पूरी कर लेना क्योंकि अब मैं जी नहीं सकूंगा। सहारा इंडिया के कारण मैं अब आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें सहारा के अलावा किसी और कोई जिम्मेदारी नहीं होगी और सहारा समय से पेमेंट कर देती तो मेरे ऊपर कोई कर्जा नहीं होता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved