img-fluid

Dausa: जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव! दो मासूमों के साथ टंकी पर चढ़ी महिला

July 26, 2026

दौसा: दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला सुबह करीब 7 बजे टंकी पर चढ़ी थी और पिछले 9 घंटे से लगातार वह वहीं डटी हुई है. महिला की इस खतरनाक जिद से इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.

टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रही महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है. शराब की इसी लत का फायदा उठाकर या बहकावे में आकर उसके पति ने परिवार की जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी है. महिला का कहना है कि यह जमीन उसके बच्चों के भविष्य का एकमात्र सहारा थी. अब वह मांग कर रही है कि उस रजिस्ट्री को तुरंत रद्द कर जमीन दोबारा उसके नाम की जाए.


  • इस घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया है. टंकी के नीचे भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है. पुलिस प्रशासन ने किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए टंकी के आसपास के इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

    प्रशासन के सामने एक समस्या यह आ रही है कि जमीन की रजिस्ट्री कानूनी और वैधानिक तरीके से पूरी की जा चुकी है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर मौके पर ही उस रजिस्ट्री को रद्द कर महिला के नाम ट्रांसफर करना कानूनी संभव नहीं है. इस तकनीकी और कानूनी पेच के कारण महिला की मांग को तत्काल पूरा करने में अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

    फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार लाउडस्पीकर के जरिए महिला से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारी महिला को भरोसा दिला रहे हैं कि उसकी समस्या का कानूनी दायरे में रहकर उचित समाधान निकाला जाएगा. प्रशासन की प्राथमिकता सबसे पहले महिला और उसके दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारने की है, ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके.

    Share:

  • 'चिराग पासवान को बिहार का CM बनाना यही हमारा लक्ष्य है', सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान

    Sun Jul 26 , 2026
    पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल जमुई से लोजपा सांसद और केंद्रीय मंत्रीय चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है. अरुण भारती ने कहा कि हमारी पार्टी के लोगों का लक्ष्य है कि हमलोग चिराग पासवान जी को आने वाले दिन में बिहार का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved