चुनाव देश बड़ी खबर राजनीति

डीडीसी चुनाव: पुलवामा और गांदरबल में गुपकार गठबंधन प्रत्‍याशी बने अध्‍यक्ष

जम्मू। जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष चुनाव में गुपकार गठबंधन के उम्मीदवार सैयद बारी अंद्राबी (पीडीपी) को पुलवामा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जबकि मुख्तार बंद नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। उधर, गांदरबल सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस(नेकां) के उम्मीदवार नुजहत इश्फाक को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पीडीपी के बिलाल अहमद शेख को उपाध्यक्ष चुना गया।


दोनों सीटों पर गठबंधन को जीत मिलने पर महबूबा मुफ्ती ने प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुकरणीय चरित्र और साहस दिखाने के लिए पुलवामा और गांदरबल के डीडीसी सदस्यों को बधाई। दबावों और खतरों के बावजूद आप गुपकार गठबंधन के साथ खड़े रहे। बता दें कि गुपकार गठबंधन के नेताओं ने हाल ही में भाजपा पर खरीद-फरोख्त और दबाव बनाने का का आरोप लगाया था।

Share:

Next Post

पैंगोंग त्सो : भारत-चीन दोनों पक्षों के सैनिकों ने पीछे हटना शुरू किया

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले साल से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच दोनों पक्षों ने पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे से टैंकों और इन्फैंट्री युद्धक वाहनों को वापस लाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को इस डिसइंगेजमेंट योजना के संबंधित अधिकारियों ने दी। इस संबंध में अधिकारियों […]