img-fluid

कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

November 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। परिसीमन विधेयक को लेकर सभी सांसदों को दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश की ओर से 29 नवंबर को जारी व्हिप में पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को सदन की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और मतदान होगा। इनमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 शामिल हैं।

कांग्रेस ने अपने सांसदों से इन चार दिनों तक सदन में मौजूद रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने को कहा है। व्हिप में इस निर्देश को ‘MOST IMPORTANT’ बताया गया है। ये व्हिप परिसीमन बिल के पेश किए जाने को लेकर है। कांग्रेस परिसीमन बिल का विरोध कर रही है। इसके खिलाफ ही पार्टी के सांसद वोट डालेंगे।


  • वहीं, दूसरी ओर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने व्हिप जारी करके पार्टी सांसदों को परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए 29 नवंबर को दिल्ली में उपस्थित रहने का शनिवार को निर्देश दिया। शिवसेना (UBT) के लोकसभा सदस्यों को लिखे पत्र में पार्टी के मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने उन्हें रविवार, 29 नवंबर 2026 को शाम चार बजे संसदीय दल के कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि यह बैठक संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाई गई है।

    इन विधेयकों को 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के आगामी विशेष बैठक में पेश किया जाना है। बैठक में इन विधेयकों पर पार्टी की रणनीति, रुख और विचार रखने के तरीके पर भी चर्चा होगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि चर्चा किए जाने वाले मुद्दों के महत्व और तात्कालिकता को देखते हुए प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति ”अनिवार्य” है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved