img-fluid

ड्यूटी पर लौटने से पहले मौत ने दी दस्तक: सीहोर के जेल प्रहरी अजय पठारिया की लाश जमोनिया तालाब से बरामद

November 05, 2025

  • 18 घंटे की सर्चिंग के बाद SDRF ने निकाला शव, महिला आरक्षक के साथ गए थे तालाब

सीहोर। जिला जेल में पदस्थ प्रहरी अजय पठारिया की ड्यूटी जॉइन करने से पहले ही मौत हो गई। बुधवार को उनका शव जमोनिया तालाब से लगभग 18 घंटे की सर्चिंग के बाद बरामद किया गया।
अजय पठारिया पिछले तीन दिनों से छुट्टी पर थे और बुधवार को उन्हें वापस जेल ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन इससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार, अजय पठारिया साल 2022 में सीहोर जिला जेल में पदस्थ हुए थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वे पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ जमोनिया तालाब पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे और इसी दौरान तैरने और पानी में उतरने को लेकर मजाक के बीच अजय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।


सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, SDRF ने निकाला शव

मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार देर शाम स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे रोकना पड़ा।
बुधवार सुबह 7 बजे से SDRF और होमगार्ड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे गहरे पानी से शव बरामद किया गया।

घटना की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
जेल प्रशासन ने कहा कि अजय पठारिया एक अनुशासित और सक्रिय प्रहरी थे, जिनकी अकस्मात मृत्यु सभी के लिए दुखद है।

Share:

  • इंदौर की मंडी में किसानों को 5 रुपए में मिलेगा भोजन और ठहरने की सुविधा भी

    Wed Nov 5 , 2025
    कलेक्टर ने करवाई व्यवस्था, प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बिक्रीभी ग्रामीण हाट बाजार के माध्यम से करवाएंगे इंदौर। एक तरफ विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए अधिगृहीत की जा रही जमीनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कल जनसुनवाई में अपनी समस्या का समाधान होने पर कलेक्टर शिवम वर्मा को साफा पहनाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved