देश

CM केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली का भी अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। बता दें कि अभी दिल्ली में केवल CBSE/ICSE बोर्ड ही हैं। इसी माध्यम से अभी पढ़ाई होती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इस आशय की जानकारी दी।

दिल्ली में अपना अलग शिक्षा बोर्ड बनाने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 में कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। गौरतलब है कि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में अपना अलग बोर्ड है और उसी के तहत परीक्षाएं कराई जाती हैं। इसी प्रकार अब दिल्ली सरकार ने भी अपना अलग बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है।

Share:

Next Post

राष्ट्रपति ने जबलपुर में All India Judicial Academies Directors Retreat का किया उद्घाटन

Sat Mar 6 , 2021
जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने शनिवार सुबह अपने जबलपुर प्रवास के दौरान यहां ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट (All India Judicial Academies Directors Retreat)का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शनिवार सुबह वायु […]