इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फरमान, दो दिन में करो युवा मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा

समर्पण निधि अभियान के कारण जिलाध्यक्ष अभी कार्यकारिणी घोषित करने के पक्ष में नहीं
इंदौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने युवा मोर्चा (Yuva Morcha) के जिलाध्यक्षों (District Presidents) से कहा है कि दो दिन में अपनी-अपनी कार्यकारिणी (Executive) की घोषणा कर दें। इंदौर (Indore) में फिलहाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष (District Rural President) की घोषणा ही हुई है, ऐसे में शहर में कार्यकारिणी बनाने का सवाल ही नहीं उठता।


वहीं कई जिलों के अध्यक्ष समर्पण निधि अभियान (Samarpan Nidhi Abhiyan) के चलते अभी कार्यकारिणी (Executive)  घोषित करने के पक्ष में नहीं हैं। इंदौर के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर (Manoj Thakur) और संगठन के अध्यक्ष राजेश सोनकर (Rajesh Sonkar) ने प्रदेश नेतृत्व को बताया कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी समर्पण निधि अभियान के काम में लगे हुए हैं। अगर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी तो जिन लोगों को कार्यकारिणी (Executive)  में नहीं लिया जाएगा, वे इस अभियान से अपने आपको दूर कर सकते हैं। इसलिए यह अभियान निपटने के बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाए तो बेहतर होगा। हालांकि जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर (Manoj Thakur) ने सभी मंडल अध्यक्षों और बड़े नेताओं से नाम मंगा लिए हैं और उसकी सूची भी बना ली है।

Share:

Next Post

IPL 2022: दिल्ली का भरोसा खोए मोहम्मद कैफ, इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज को बनाया गया दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट कोच

Wed Feb 23 , 2022
नई दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से नाता तोड़ लिया है। कैफ 2019 से 2021 आईपीएल तक दिल्ली के असिस्टेंट कोच थे, लेकिन अब उनकी डील खत्म हो चुकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली का कैफ से भरोस हट गया है और इस वजह से उन्होंने […]