भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

लोगों को विश्वास है, भाजपा जो कहती है वह करती भी हैः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। कांग्रेस पहले जो वचन पत्र लायी थी, उसकी एक भी बात इन्होंने पूरी नहीं की। ऐसे में अब उन्हें कोई और थोथा पत्र लाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इन लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

विकास के मुद्दे पर बनी सरकार को मजबूती देने का चुनाव है

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, माताओं, बहनों, नौजवानों सहित हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में भाजपा की सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, श्री शिवराजसिंह चौहान जी की सरकार ने बीते 6 महीनों में उन्हें और आगे बढ़ाया है। शिवराज जी के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में विकास की झड़ी लगी हुई है। चंबल एक्सप्रेस वे, मेडीकल कालेज सहित अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं को प्रदेश सरकार ने लागू किया है। आने वाला चुनाव श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के मुद्दे पर जो सरकार बनी है, उसे मजबूती देने, आगे बढ़ाने का चुनाव है।

सभी सीटें जीतने को संकल्पित हैं कार्यकर्ता

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां कार्यकर्ता को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। प्रत्याशी तय होने के बाद कार्यकर्ता अपने काम में लग जातें हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह टार्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहे।  इसलिए वो इधर-उधर डोरे डालने का प्रयास कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं।

Share:

Next Post

दो ट्रकों की टक्‍कर में दो गंभीर रूप से घायल

Mon Oct 5 , 2020
मंडला। राष्ट्रीय राजमार्ग 12/ए जबलपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत फूलसागर के पास सोमवार को ट्रक और मिनी ट्रक की आपस में हुई जोरदार टक्‍कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्‍हें मंडला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार मिनी ट्रक क्रमांक सीजे/04/जेडी/7645 जो रायपुर से जबलपुर की ओर आ […]