img-fluid

सीजेपी प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके: कहा- मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं, सरकार युवाओं से क्यों डर रही है?

October 10, 2026

मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) दिल्ली (Delhi) पहुंच गए है। मुंबई में दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा है कि वह गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने से नहीं डरते और लोकतंत्र (Democracy) की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने रेलवे सेवाओं, मेट्रो संचालन और सड़कों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर भी सवाल किए।


  • ‘सरकार देश के युवाओं से क्यों डर रही है?’
    अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं सोचता हूं कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और आम लोगों से इतना क्यों डर रहे हैं? सभी रेल सेवाएं बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो का संचालन रोकने की क्या जरूरत थी? इंटरनेट बंद कर दिया गया और सड़कों को रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर से सेना बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दिया गया। नक्सल प्रभावित इलाकों से CRPF के जवानों को बुलाकर दिल्ली में तैनात किया गया। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ युद्ध करना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों के खिलाफ पुलिस और सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं?

    ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा मौलिक अधिकार’
    सीजेपी संस्थापक ने कहा कि”प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि इस सबके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसलिए सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को ट्रेनों से उतारा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटियों में घोषणाएं कर लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है। दीपके के मुताबिक, दिल्ली पुलिस लोगों के घरों पर जाकर उन्हें प्रदर्शन से दूर रहने के लिए कह रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, तो लोगों को इसमें शामिल होने से क्यों रोका जाना चाहिए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला देते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

    ‘UAPA लगाएं या NSA, संघर्ष जारी रहेगा’
    जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर क्या उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुझे गिरफ्तार करते हैं या हिरासत में लेते हैं। UAPA लगा दें, NSA लगा दें, जो करना है कर लें। लेकिन निष्पक्ष चुनाव कराने और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

    दिल्ली में 25 हजार जवानों की तैनाती का दावा
    सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25,000 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाए जाने की बात कही गई है। राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। इन इंतजामों के बीच जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं, दीपके ने साफ कहा है कि वह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

    Share:

  • "ज्ञानेश जाएंगे, यह सरकार जाएगी..." CJP प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला

    Sat Oct 10 , 2026
    नई दिल्ली. CJP प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार  (government) आएगी. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved