बड़ी खबर

पद्म भूषण से सम्मानित होंगे डिफेंस चीफ जनरल बिपिन रावत, पुरस्कारों की सूची का हुआ ऐलान

नई दिल्ली. भारत सरकार (Indian government) ने साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. भारत सरकार ने इस वर्ष चार हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार (Padma Bhushan Award) देने का ऐलान किया है. इसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत(General Bipin Rawat), पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के चेयमैन राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे पद्म विभूषण दिया जाएगा. वहीं 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही 107 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा.

पद्म भूषण सम्मान के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, बुद्धदेव भट्टाचार्य, मधुर जाफरी, राजीव महर्षि, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला, गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई के नाम का ऐलान किया गया है. वहीं नीरज चोपड़ा, वन्दना कटारिया, अवनि लखेड़ा और सोनू निगम (Sonu Nigam) समेत 107 हस्तियों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है.



पद्म भूषण सम्मान की पूरी सूची-
1. गुलाम नबी आज़ाद
2. बुद्धदेव भट्टाचार्य
3. मधुर जाफरी
4. राजीव महर्षि
5. सत्यनारायण नाडेला
6. सुन्दर पिचाई
7. विक्टर बनर्जी
8. गुरमीत बावा (मरणोपरांत)
9. नटराजन चंद्रशेखरन
10. कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला
11. देवेंद्र झाझरिया
12. राशिद खान
13. सायरस पूनावाला
14. संजय राजाराम
15. प्रतिभा राय
16. स्वामी सच्चिदानंद
17. वशिष्ठ त्रिपाठी

Share:

Next Post

Indore : नोट डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

Tue Jan 25 , 2022
इंदौर। इंदौर (Indore) की कनाडिया पुलिस (Canadia Police) ने नोटो को डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह को धरदबोचा है। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिलीं कि कुछ बदमाशो द्वारा लोगो को रुपयों को डबल करने के नाम से बेवकूफ बनाया जा रहा है, वे लोग एक ही सीरीज के […]