img-fluid

Delhi elections: भाजपा ने गिनाई केजरीवाल और AAP सरकार की नाकामियां, जारी किया आरोप पत्र

December 24, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) से पहले भाजपा (BJP) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार (Aam Aadmi Party (AAP) government) पर सियासी प्रहार तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) और अन्य पार्टी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर केजरीवाल की नाकामियां और घोटाले गिनाते हुए यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती भी दे डाली।


अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं दिल्ली भाजपा के अपने साथियों को भ्रष्ट दिल्ली सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने कोई वादे पूरे नहीं किए और दिल्लीवासी आज साफ हवा-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ”AAP सरकार ने यमुना नदी को इतनी बुरी तरह प्रदूषित कर दिया है, झागदार और जहरीली पानी कर दिया है कि वहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया। मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल जी, 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? आपने युमना तो साफ नहीं करवाई, लेकिन 2025 आ गया है और आपको यमुना में डुबकी लगाने का भी समय आ गया है।”

इस बीच, ‘आप’ के दावों और वादों पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हां कुछ कामों में दिल्ली जरूर नंबर वन हो गई है।
– देश में सबसे महंगा पानी, दिल्ली नंबर वन
– दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, दिल्ली नंबर वन
– देश के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी मंत्री, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे ज्यादा विधायक जेल में, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे ज्यादा कचरा गली-गली में फेंकने में, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे ऊंचा कचरे का पहाड़, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे बड़ा शराब घोटाला, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे निकम्मी सरकार, दिल्ली नंबर वन
– देश में सबसे महंगा मुख्यमंत्री आवास, दिल्ली नंबर वन
– देश में गरीबों का हक मारने में, दिल्ली नंबर वन

BJP के आरोपपत्र पर क्या बोले केजरीवाल
दिल्ली भाजपा द्वारा आरोपपत्र जारी करने पर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। वे लोग दिल्लीवालों को बताएं कि उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 5 सालों में क्या काम किया। ‘आप’ ने दिल्ली वालों के लिए बिजली , पानी, महिलाओं का सफर, सड़कें और अन्य काफी काम किए। इन लोगों ने क्या काम किया। पूरी दिल्ली की कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, इन्होंने कोई काम नहीं किया। अब चुनाव में आए हैं तो मेरे खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रहे हैं। इन पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है।”

Share:

  • MP : खरगोन में घटिया निर्माण की शिकायत करने गए पंच की महिला सरपंच ने की पिटाई, मामला दर्ज

    Tue Dec 24 , 2024
    खरगोन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone district) में घटिया निर्माण (Poor construction) की शिकायत करने गए पंच की पिटाई कर दी गई. आरोप गांव की महिला सरपंच लक्ष्मी अनोखीलाल और दो अन्य ग्रामीणों पर है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामला चर्चा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved